प्रमुख स्नान पर्वों का शुभारंभ चैत्र पूर्णिमा शनिवार से गया था। आज पूर्णिमा स्नान के साथ ही एक महीने चलने वाला वैशाख स्नान भी प्रारंभ हो गया
धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
धर्मनगरी हरिद्वार में बैशाख पर्व पर गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रियों को जाम से फजीहत झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद देहरादून, ऋषिकेश की ओर निकले। इससे हाईवे तो चोक हुआ ही धर्मनगरी की धमनियां कही जाने वाली गलियां और कूचे चौक व चौराहे भी जाम की चपेट में रहे। तेज धूप और गर्मी में यात्रियों को घंटों जाम झेलना पड़ा। सुह से शाम तक ही हालात रहे।
रविवार को सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार को आने वाले यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं वक्त बीतने के साथ-साथ जाम आने जाने वाले हाईवे पर भी लगता गया। ज्वालापुर, गुरुकुल, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, अलकनंदा से शांतिकुंज तक वाहनों का लंबा रेला लगा रहा।
गर्मी ने जाम की समस्या में फंसे यात्रियों के लिए और मुसीबत पैदा कर दी। साल के बड़े पहले गंगा स्नान और वीकेंड पर पूरे ट्रैफिक सिस्टम को धराशायी कर दिया। ट्रफिक पुलिस ने प्लान तो धरातल पर भी उतारा, लेकिन आने वाहन यात्रियों के सामाने सारा प्लान बौना साबित हो गया।
उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के साथ-साथ हरिद्वार के लोगों को अभी से आने वाले दिनों की चिंता सताने लगी है। चारधाम यात्रा शुरू भी नहीं हुआ है और पहले स्नान पर्व का हाल देखकर लोग चिंतित हैं।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police”