पौड़ी के झपड़ी श्रीकोट के रहने वाले प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को पकड़ लिया गया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
सहस्रधारा क्षेत्र में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक युवती और तीन युवकों के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीनों युवक युवती से मारपीट करते दिख रहे थे। इसके लिए एसओ राजपुर को निर्देशित किया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे स्कूटरों के नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान की
पौड़ी के झपड़ी श्रीकोट के रहने वाले प्रमोद सिंह, आकाश सिंह और गौरव रावत को पकड़ लिया गया। इन सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। जबकि, दोनों स्कूटरों को सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा
स्टंट करने वाले पांच युवक पकड़े
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्टंट करने वाले पांच युवकों को पकड़ा है। युवक स्कूटर से खतरनाक स्टंट कर रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छानबीन करने पर यह वीडियो गत एक अप्रैल का सहस्रधारा रोड का पाया गया। सभी युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। इनके एक वाहन को भी सीज कर कर दिया गया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर