सरकारी कार्य में बाधा डालते के सम्बन्ध में छात्र संघ गुटों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज कराया अभियोग।
डी0ए0वी0 पीजी कालेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर दो छात्र संघ गुटों के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस
घटना में दोनों पक्षो के 11 मुख्य अभियुक्तों को पुलिस द्वारा लिया गया हिरासत में

आज दिनांक: 20-09-24 को डीएवी पीजी कालेज में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर 02 छात्र गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा मौके पर विवाद कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास करने पर उनके द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर पथराव किया गया। उक्त घटना के समबन्ध में उ0नि0 बलदेव कंडियाल चौकी प्रभारी डीएवी कालेज द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 22 नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरूद्ध राजकीय कार्य में बाधा डालने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0: 209/24 धारा 221; 191(2), 115(2), 121, 132 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नियुक्त पुलिस बल और सिटी की पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर 11 मुख्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर