पौड़ी: विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के पुत्र कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह 7 बजे आत्मघाती हमला कर दिया, जब सुबह कार्तिक और उनकी छोटी बहन 4 वर्षीय माही शौचालय गये थे तो गुलदार ने अचानक हमला कर दिया
4 वर्षीय माही के संघर्ष और साहस से गुलदार ने कार्तिक को अपना निवाला बनाने से छोड़ दिया, कार्तिक अनुसूचित जाति से निवास करते हैं, पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं वह घर से अन्यत्र जगह गये थे, मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच करने घर से बाहर जाते हैं कार्तिक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है,
उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के लिए हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण सतपुली में दाखिल किया गया है, गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं
जिससे गुलदार जगह जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं, जिसका अंजाम इसी प्रकार देखने को मिलता है, यदि प्रशासन इस प्रकार की घटना का संज्ञान नहीं लेता है तो क्षेत्र में अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर