देहरादून
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 1314 पदों पर शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी
सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग अधिकारियों के1455 पदों के सापेक्ष 1314 पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी कर दी है
107 आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी न मिलने से इन्हें कैरी फॉरवर्ड किया गया है जबकि 34 पद पर नियुक्ति कोर्ट के फैसले के अनुरूप की जाएगी। डॉ रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कालेजों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा साथ यह आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति