उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जिले की नगर पालिका बड़कोट क्षेत्रांतर्गत वार्ड न 03 में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 5 भवन जलकर खाक हो गए। घटना सुबह करीब 2से 3 बजे की है जब एक आवासीय भवन में अचानक आग लग गई, घर के अंदर कुल पांच लोग सो रहे जिन्होंने किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई
जहाँ आग की लपटे इतनी बेकाबू हो गई कि देखते ही देखते आसपास के 5 भवन और पांच दुकानें भी आग की चपेट में आकर खाक हो गई, दुकान और मकान के अंदर रखा सारा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया, भवनों के अंदर रखे करीब 5 गैस के सिलेंडर इतनी तेजी से ब्लास्ट हुए कि आस पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया, करीब एक दर्जन आस पास के भवनों को भी क्षति पहुंची है। अग्निशमन दस्ता सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा तब आग काफी बेकाबू हो चुकी थी किसी तरह आस पास के लोगों ने पानी की बाल्टियां और फायर सर्विस द्वारा करीब साढ़े तीन घंटे पर आग पर काबू पाया जा सकता, पुलिस जवानों को छोड़कर कोई भी जिम्मेदार विभाग समय से मौके पर पहुंचे में नाकाम साबित हुए जिससे पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों में भी भारी आक्रोश बना रहा, आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर