मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं। इनमें से तीन प्रस्तावित एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सतीश कुमार से राज्य में प्रस्तावित पांच रेल परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर को अनुमोदन देने और शीघ्र कार्य शुरू करने का अनुरोध किया। उन्होंने मेरठ से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के विस्तार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं। इनमें से तीन प्रस्तावित एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है। गंगोत्री यमुनोत्री रेल परियोजना की कुल दूरी 121.76 किमी और 10 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन प्रतीक्षित है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना कुल दूरी 170.70 किमी है तथा 12 स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है तथा डीपीआर रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दी गई है। इस पर अनुमोदन का इंतजार है। देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना की कुल दूरी 92.60 किमी है तथा इसमें आठ स्टेशन हैं। इसका सर्वेक्षण कार्य गतिमान है।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time