जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर बीते कुछ सालों से उत्तराखंड के तापमान पर पड़ा है।
इन दिनों जितना तापमान देश में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ का है उतना ही तापमान अब राजधानी देहरादून में भी दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से बड़े शहरों के तापमान को दून का तापमान टक्कर देने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी जमकर परेशान कर रही है।
तापमान नहीं देखा जाता था। आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक के साथ 40.2, चंड़ीगढ़ में भी सामान्य से पांच डिग्री अधिकतम के साथ 37.6, लखनऊ का अधिकतम तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर के तापमान का भी यह हाल रहा। जबकि सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, तापमान में बढ़ोतरी का सीधा कारण बारिश का कम होना है, जबकि पैटर्न में हुए बदलाव के चलते बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। उधर मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 35.2 डिग्री रहा। यह स्थिति प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों की रही। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी परेशान करने लगी है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर