मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से नगर पंचायत, सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह राठौर को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सब ने मिलकर भगत सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य में विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने हेतु विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी दिन रात देश में सेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों सड़कों जैसे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है। *हमारी सोच और दिशा दोनों सकारात्मक है, जिसके परिणाम स्वरूप सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की सूची में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।*
राज्य में 4.4% बेरोजगारी दर में कमी आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेलाकुई हमारे राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सेलाकुई में कई बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड, सहित सभी चुनौतियों का हल हमारी सरकार ही करेगी। ट्रंचिंग ग्राउंड का हल निकाला जाएगा। खेल का मैदान बनाने पर भी कार्य किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड ने पारित किया। हमारे राज्य को यह गौरव प्राप्त हो गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लागू किया गया है। उन्होंने कहा *प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि उत्तराखंड में ऐसे कानून बन रहे है, जो देश के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं।*
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले और अपनी तिजोरियां भरते हैं। उन्होंने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिन प्रत्याशियों का कोई दल और विचाधारा नहीं है, ऐसे लोगों को वोट देने का अर्थ अपने वोट को खराब करने से है।
इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मीता सिंह, नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह राठौर, श्री यशपाल सिंह नेगी, पिंकी देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर