थाना राजपुर
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13-01-2025 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल/रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी सवार एक व्यक्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अवैध स्मैक लाकर देहरादून में विभिन्न स्थानों में बेचने की फिराक में है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धोरण पुल के पास से एक अभियुक्त शुभम को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 12.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद स्मैक को डीएल रोड निवासी राहुल नाम के व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त होना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में मु०अ०सं० – 09/24 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आए अभियुक्त राहुल की तलाश हेतु उसके घर तथा अन्य संभावित स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्त शुभम द्वारा बताया गया कि वह डी०एल० रोड देहरादून का रहने वाला है तथा उक्त स्मैक को सहारनपुर व बिजनौर से खरीद कर देहरादून में अपने ग्राहकों व अलग-अलग जगह डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता हैं। अवैध स्मैक को वह डीएल रोड के ही रहने वाले राहुल नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाता है। अभियुक्त द्वारा अवैध स्मैक को छोटी -छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामों में अपने ग्राहकों व डिमांड के हिसाब से अन्य स्थानों को सप्लाई की जाती है, साथ ही राहुल द्वारा बताए गए व्यक्तियों को भी वह उक्त माल को सप्लाई करता है। उनके ग्राहक मुख्त: अलग-अलग कॉलेज/ संस्थानों में पढ़ रहे नए उम्र के छात्र-छात्राएं हैं।
अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देर रात्री पुलिस टीम द्वारा मसूरी डायवर्जन पर रोका गया, जो काफी नशे में था। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती रहा था तथा कुछ माह पूर्व ही नशा मुक्ति केन्द्र से बाहर आया था।
युवक की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा युवक के भविष्य को ध्यान में रखते हुये उसके घरवालों से सम्पर्क कर उक्त बालक को नशा मुक्ति केन्द्र में भेजने के निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त युवक के परिजनों से संपर्क करते हुए परिजनों के माध्यम से उक्त युवक को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करवाया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शुभम चौथान उर्फ पिंकू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी 22 अंबेडकर नगर, डीएल रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 32 वर्ष।
*बरामदगी*-
(1)- 12.45 ग्राम अवैध स्मैक
(2)- इलेक्ट्रॉनिक तराजू
(3)- 38 पुड़िया
(4)- 1200/- रुपए नगद
(5)-एक्टिवा-UK07 DG 2363
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क
3-उ०नि० प्रवेश रावत
4- कां० दिनेश
4- कां० विशाल

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर