देहरादून
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (सीईआईआर पोर्टल) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।
थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज 10/06/2026 को अलग-अलग कंपनियों के लगगभ 03 लाख रू0 मूल्य के 16 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 18 लाख रू0 के 70 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जा चुके हैं।
The post खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द first appeared on MJ.
The post खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर