देहरादून
वादी नसीम निवासी क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर एक लिखित तहरीर दिनांक 11-05-2026 की रात्रि अभियुक्त भरत कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र मोहम्मद दानिश पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या के प्रयास के संबंध में मु0अ0सं0- 46/26 धारा 109/126(2)/191(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजों एंव आस-पास के लोगों के बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही अभियुक्तो के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक – 10/06/2026 को क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झील तिरहा कम्युनिटी हॉल क्लेमेंट टाउन के पास से घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त भरत कुमार पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में प्रकाश में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
भरत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम बखरवा, पोस्ट ऑफिस शाहजहांपुर, थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र- 21 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 अमन चड्डा, चौकी प्रभारी आशारोड़ी
2- हे0का0 भूपेंद्र सिंह
3- का0 राजीव कुमार
The post हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
10 वर्षिय नाबालिग के परिजनों को ढूंढकर पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनो के किया सुपुर्द