
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में वृहद स्तर पर सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/सीमावर्ती जनपदों से आने वाले वाहनों की पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग करते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं । साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशाला आदी की चैकिंग करते हुए वहा रूके व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानो पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ लगातार सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
The post एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर first appeared on MJ.
The post एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी