उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही और पारे में इजाफा हुआ। वहीं, पहाड़ों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। जिसके चलते बदरीनाथ समेत आसपास की चोटियों पर देर शाम हल्का हिमपात हुआ।
सोमवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
रविवार को दून में सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में भी खासी वृद्धि दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान फिर 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिन में मौसम में गर्माहट भी महसूस की गई। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।
उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। देर शाम बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर हिमपात की सूचना है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 27 और 28 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के दौर चल सकते हैं। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर