दिनाँक 25/08/2024 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हेड कांस्टेबल 196 स0पु0 कैलाश भट्ट का एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत कैलाश भट्ट जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामाना की।
आज दिवंगत कैलाश भट्ट जी के पार्थिव शरीर को उनके जोगीवाला स्थित घर पर लाया गया, जहाँ एसएसपी देहरादून द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दिवंगत कैलाश भट्ट जी के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान कैलाश भट्ट जी के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी।
मृतक कैलाश भट्ट जी वर्ष 2005 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2010 में आईआरबी प्रथम से देहरादून स्थानान्तरण पर आये थे। दिवंगत कैलाश भट्ट जी मूूल रूप से ग्राम तिमली जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे, तथा वर्तमान में अपने परिजनों के साथ जोगीवाला क्षेत्र में रहते थे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर