देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दादूबास और टकाभरी गांव में छापा मारकर 28 लाेगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसमें अधिकतर लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए। कुछ लोगों ने कटिया डाली हुई थी। टीम को देखते ही लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। टीम ने सभी बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी है।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को धनौरी क्षेत्र के कुछ गांवों में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने टकाभरी और दादूबास में छापा मारा। इस दौरान टीम की गाड़ियों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई से पहले ही बहुत से लोगों ने घरों की छत पर पड़ी कटिया को उतार फेंका। इस दौरान टीम ने लोगों के घरों पर छापा मारना शुरू किया।
कुछ लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। इस दौरान टीम ने दादूबास में 11 और टकाभरी में 17 लोगों के घराें में बिजली चोरी पकड़ी। इनमें अधिकतर लोग ऐसे थे जिनके पास पहले से बिजली कनेक्शन था लेकिन इन्होंने मीटर से पहले कट लगाया हुआ था। वहीं कट को छिपाने के लिए किसी ने मीटर के पास पुराल का ढेर लगाया हुृआ था तो किसी ने चादर फैलाई हुई थी
वहीं कुछ लोगों ने छत से एलटी लाइन पर कटिया डाली हुई थी। विजिलेंस निरीक्षक मारूत शाह ने बताया कि सभी 28 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। टीम में सहायक अभियंता हनुमान सिंह रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, एसडीओ अश्वनी सिंह, जेई योगेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police”