हल्द्वानी। विजिलेंस ने एक पटवारी को दाखिल खारिज के नाम पर एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए एक व्यक्ति ने आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आयु 48 वर्ष पुत्र स्व० श्री हीरा सिंह बोरा मूल निवासी ग्राम थान डंगोली पोस्ट थान डंगोली थाना बैजनाथ तहसील गरूड़ जनपद बागेश्वर हाल पटवारी पट्टी नंदीगांव तहसील काफलीगैर जनपद बागेश्वर द्वारा 2000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी शिकायतकर्ता से 1000/- रूपया पूर्व में ही ले चुका था तथा शेष 1000/- रूपये की मांग कर रहा था।
सिंह मनराल द्वारा तत्काल निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व
में ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार
कार्यवाही करते हुए पटवारी देवेन्द्र सिंह बोरा आज 19-10-
2024 को कठफुड़छिना में किराये के पटवारी कार्यालय से
शिकायतकर्ता से 1000/- (एक हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे
हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण
अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान
किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप
टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर