किरायेदारों/नौकरों का सत्यापन न कराने वाले 359 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में किये चालान

35 लाख रुपये से अधिक का किया जुर्माना
अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे 76 व्यक्तियों को पुलिस लायी थाने, सत्यापन की करी कार्यवाही
40 संदिग्धों के पुलिस एक्ट में चालान कर 10000/- ₹ का वसूला जुर्माना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों /किरायेदारों के सत्यापन हेतु दून पुलिस द्वारा नियमित रूप से व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक: 14-10-2024 जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/संदिग्धों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/नौकरो के सत्यापन की कार्रवाई की गई, इस दौरान कुल 2585 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए तथा किराएदारों/ घरेलू नौकरों को सत्यापन न करने वाले 359 मकान मालिको के पुलिस एक्ट में चालान कर 35,90,000/- रुपए का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो में संदिग्ध रूप से घूम रहे 76 व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर सत्यापन के कार्रवाई की गई, जिनमे से 40 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए ₹ 10000/- का जुर्माना किया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर