
दिल्ली
दिल्ली में आज कथक की खूबसूरती, भारतीय संस्कृति की गरिमा और कला की अद्भुत प्रस्तुति का संगम देखने को मिला। ‘धारा’ नामक डुएट कथक रेसिटल में उत्तराखंड की दो प्रतिभाशाली कलाकार दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया।
दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह की कथक प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदरता, भाव-भंगिमा और लय को शानदार ढंग से मंच पर जीवंत किया। दोनों कलाकारों के तालमेल, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस कार्यक्रम में संगीत का साथ दिया प्रसिद्ध गायक जयवर्धन दधीच, पदंत प्रस्तुत किया सिद्धांत पुरोहित ने, तबले पर संगत की यश गंगानी ने और सारंगी पर अपनी मधुर प्रस्तुति दी आमिर खान ने। इन सभी कलाकारों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कला और संस्कृति को समर्पित ऐसे आयोजन न केवल भारतीय शास्त्रीय परंपरा को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी काम करते हैं। ‘धारा’ की ये प्रस्तुति दिल्ली के सांस्कृतिक जगत में एक खूबसूरत और यादगार शाम के रूप में हमेशा यादगार रहेगी।
The post उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल first appeared on MJ.
The post उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर