उत्तराखंड : गंगा किनारे अश्लील वीडियो शूट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर फेमस होने, लाइक्स और सब्सक्राइबर्स के लिए आजकल लोग हद पार कर रहे हैं। देवभूमि देवो की भूमी है। यहाँ आकर अश्लील वीडियो शूट करने का ताजा मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मामला पौड़ी का है। सोशल साइट्स पर अश्लील हरकत करते वीडियो संबंधी मामले में पौड़ी पुलिस ने केस दर्ज किया।
21 नवंबर को इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर नदी किनारे एक युवक और युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था जिसकी प्रथमदृष्टया जांच की गई तो यह जानकी सेतु के पास लक्ष्मणझूला का सूट होना प्रतीत हो रहा है।
जिस पर लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0-66/2024, धारा-296 बीएनएस तथा 67A आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला द्वारा की जा रही है जिसमें पुलिस द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर