मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने देहरादून एयरपोर्ट पर चेक इन क्षेत्र में हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है। इस स्टोर में यात्रियों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हर्बल प्रोडक्ट्स, जैविक शहद, दालें, परिधान, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन आसानी से उपलब्ध होंगे
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे चारधाम यात्रा देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुगम और आसान हुई है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयाज में बैठकर चाय पी।
जिसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए। जबकि शिवराज सिंह चौहान इंडिगो की उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर गणेश जोशी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली, उपमहाप्रबंधक नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर