उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला, उर्दू, विषय की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 18-08-2024 को आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में योजित विशेष अपील संख्या-363/2024 एवं विशेष अपील संख्या-381/2024 उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाम रणजीत सिंह कार्की एवं अन्य में मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 08-01-2025 को पारित निर्णय के अनुपालन में आयोग की विज्ञप्ति संख्या-परीक्षा (गोपन)/491/2024-25 दिनांक 09 फरवरी, 2025 के द्वारा अभिलेखों की सन्निरीक्षा के उपरान्त विषयवार श्रेष्ठता क्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की मण्डल एवं शाखावार औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची प्रकाशित की गई है।

सूच्य है कि आयोग द्वारा उपरोक्तानुसार जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में एल०टी० सामान्य विषय में तकनीकी त्रुटि के कारण कतिपय अभ्यर्थियों के नाम दो-बार प्रकाशित हो गए हैं तथा एल०टी० गणित विषय में श्रेष्ठता सूची का एक पृष्ठ आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया है। अतः उपरोक्त के दृष्टिगत एल०टी० गणित एवं सामान्य विषय की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time