निकाय चुनाव की तिथि अगले वर्ष होने की संभावना है। नियमों के हिसाब से वोटर लिस्ट में संशोधन, नया नाम जोड़ने, हटाने का काम नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है
नगर निकायों के चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनने का अवसर दिया है। इसके लिए आठ, नौ व 10 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उनके वोटर कार्ड भी बनेंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, निकाय चुनाव की तिथि अगले वर्ष होने की संभावना है। नियमों के हिसाब से वोटर लिस्ट में संशोधन, नया नाम जोड़ने, हटाने का काम नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।
लिहाजा, आयोग ने तीन दिन आठ से 10 दिसंबर का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों में सभी कर्मचारी मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे और फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। भरे हुए फॉर्म मतदान केंद्रों के अलावा नगर निकाय, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी जमा होंगे। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इनकी सूची तैयार करके 15 दिसंबर तक आयोग को भेजेंगे
आयोग सभी निकायों की वोटर लिस्ट बृहस्पतिवार को वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर देगा। यह लिस्ट नगर निकायों, तहसील और जनपद मुख्यालय पर भी जनमानस के लिए उपलब्ध रहेगी।
किस फॉर्म का क्या उपयोग
फॉर्म 1-क : नए मतदाता का नाम शामिल करने के लिए
फॉर्म 1-ख : मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए
फॉर्म 1-ग : सूची से नाम हटवाने के लिए

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर