युवतियों के शोर मचाने पर कूदने से त्यूणी के युवक की मौत नहीं हुई थी, बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया
गौरतलब है कि गत 11 नवंबर की रात पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रायपुर के दशमेश विहार में एक संदिग्ध व्यक्ति पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा था। लहुलूहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहन जोशी निवासी त्यूणी के रूप में हुई थी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि युवक एक मकान में किराये पर रह रही दो युवतियों के कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर वह घबराकर पास के टिन शेड पर चढ़ गया और 25 फीट की ऊंचाई से कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। लेकिन, पुलिस ने अपनी तफ्तीश को जारी रखा और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इस मामले में रोहन जोशी के भाई की ओर से पुलिस ने हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरों में दिखा कि रोहन जोशी के साथ दो युवक मारपीट कर रहे हैं।
उनकी पहचान की गई और उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवकों की पहचान प्रवीण सिमल्टी निवासी ग्राम घुत्तु भिलंग, थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल और प्रियांशु चौहान निवासी ग्राम उबरऊ, थाना कालसी हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे उस रात अपनी महिला मित्रों से मिलने के लिए आए थे। तभी रोहन जोशी युवतियों के कमरे में घुसने का प्रयास करने लगा। युवतियों ने शोर मचाया तो दोनों ने रोहन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर