दिनांक: 13-01-24 को थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे पुलिस को एक घायल महिला बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा घायल महिला के सर पर गोली लगे होने तथा उसकी स्थिती गम्भीर होने की जानकारी दी गई थी। उक्त घटना में एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय अस्पताल पहुँचकर घायल महिला की स्थिति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घायल महिला की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिस पर हरिद्वार निवासी उक्त महिला की बहन द्वारा उसकी पहचान तान्या पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की गई थी। उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला के पति को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आज दिनांक: 05-05-25 उक्त घायल महिला तान्या द्वारा अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान उक्त महिला तथा उनके परिजनों द्वारा घटना में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त महिला से उसके स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की तथा उक्त घटना में अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर