देहरादून
दिनांक – 04/06/2026 की देर रात्रि थाना नेहरू कॉलोनी पर सिटी कन्ट्रोल रूम 112 के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में दो पक्षो के मध्य झगड़ा तथा फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां 02 व्यक्ति किसी बात को लेकर आपस में झगडा कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा ही कंट्रोल रूम 112 पर फायरिंग की सूचना दी गई थी। फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर इस प्रकार की किसी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया। दोनो व्यक्यिों को समझाने का प्रयास किया गया किंतु वो और अधिक उग्र होकर आपस में झगडा करते हुए एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों 01: गिरीश सिंह व 02: हिमांशु भट्ट को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत मौके से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- गिरीश सिंह डियोडी पुत्र उत्तम सिंह डियोडी निवासी- डियोडी खोला मालता बागेश्वर, हाल पावर हाउस केदारपुरम, नेहरू कालोनी, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
2- हिमांशु भट्ट पुत्र ब्रज मोहन भट्ट निवासी पावर हाउस एमडीडीए केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी, उम्र- 31 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 ओम प्रकाश
2- का0 सुरेंद्र सिंह
3- का0 रविन्द्र राम
The post फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर, आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा कंट्रोल रूम को दी थी फायरिंग की झूठी सूचना first appeared on MJ.
The post फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर, आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा कंट्रोल रूम को दी थी फायरिंग की झूठी सूचना appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी