भाजपा के मंत्री जी पहाड़ के लोगों को ‘सा**’ गाली देकर कह रहे हैं कि उत्तराखंड पहाड़ के लोगों के लिए नहीं बना है। भाजपा के मंत्री हैं इसलिए किसी ने अभी तक इस्तीफा नहीं मांगा है, किसी और दल के होते तो अभी तक इस्तीफा मांग लिया गया होता। वैसे भी सच बहुत समय तक नहीं छुपाया जा सकता है, आखिर भाजपा के मन की बात मंत्री जी की ज़ुबान पर आ ही गई।
भाजपा राज में गैरसैंण में सदन नहीं चलाना और मंत्री जी के कथन से भाजपा की मंशा जग ज़ाहिर हो चुकी है।
मेरी सलाह है मंत्री जी को उत्तराखंड आंदोलन के इतिहास को पढ़ना चाहिए, राज्य आंदोलनों में हुई शहादतों को जानना चाहिए, आंदोलनकारियों की पीड़ादायक कहानियों को सुनना चाहिए। तभी उत्तराखंड राज्य गठन का मूल उद्देश्य समझ में आ सकता है।
मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि पहाड़ियों को गाली देने वाले मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें : करन माहरा

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर