हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए अतिक्रमण के नाम पर शहर के हजारों लोगों को डर के साए पर जीने पर मजबूर करने वाले प्रशासन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि प्रशासन झूठ बोलकर, डरा कर, धमका कर लोगों के घरों को तोड़ना चाहता है
विधायक ने काठगोदाम में ए श्रेणी की मलीन बस्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशासन ने कोर्ट में झूठा प्रत्यावेदन दिया. जबकि सबके घर प्रशासन ने जबरन तुड़वाए, और कोर्ट में कहा कि उन्होंने किसी से घर तोड़ने को नहीं कहा। ऐसा फरेब करने वाले प्रशासन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि काठगोदाम हो या सुभाष नगर या फिर आवास विकास हो या फिर भगवानपुर और छड़ेल हो सब जगह लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। और अब वक्त आ गया है जब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अब शहर की आम जनता प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर