नैनीताल- मित्र पुलिस की छवि खराब करने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल जिले के थाना खन्स्यु में बाहरी लोगों से बिना सत्यापन के फेरी लगाने पर एक युवक ने आईकार्ड मांगा जो उसको भारी पड़ गया।
पहचान के लिए आईडी की मांग करने वाले युवक को नैनीताल जिले की खन्स्यु पुलिस ने युवक को इतना मारा की उसके पुरे शरीर मे निशान छाप दिए।
मामला नैनीताल जिले के दूरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा का है यहां स्थानीय निवासी मनमोहन शर्मा ने एक फेरी लगाने वाले युवक से पहचान पत्र मांगा। बिना परमिशन के पहुंचा इस फेरीवाले से आधारकार्ड मांगा ही था कि खन्स्यु पुलिस के SI शादिक हुसैन ने अपने एक पुलिस कर्मी विनोद यादव के साथ मनमोहन को थाने ले जाकर खूब पीटा।
एसआई ने इतना मारा की ममनोहन के पूरे बदन में छाप पड़ गए। मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को पड़ी तो पूरे इलाके के लोग थाने पहुंच गए और इस घटना का विरोध किया है।
वहीं अब ग्रामीण आरोपी दारोगा और आरोपी कॉस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे और खन्स्यु थाने में धरना देंगे।
जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SI शादिक हुसैन को लाइन हाज़िर कर दिया है। नैनीताल ज़िले के ओखलकांडा में तैनात SI शादिक हुसैन पर मारपीट का गम्भीर आरोप लगा है। अब क्षेत्र में यह मुद्दा गरमाया हुआ है, हिंदू संगठन और क्षेत्रीय नेताओं ने खनस्यू थाने का घेराव कर दरोगा और कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर