नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी से भेंट कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की।
माननीय मंत्री जी से टीएचडीसी के सहयोग से निर्माणाधीन टिहरी मेडिकल कॉलेज के तैयार होने पर आवश्यक अनुमतियों हेतु सहायता व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके सुचारू संचालन के लिए भारत सरकार से सहायता का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के रेजिडेंसी (DRP) में यात्रा ड्यूटी सम्मिलित करने और पिथौरागढ़ एवं रुद्रपुर स्थित मेडिकल कॉलेज हेतु भारत सरकार के सहयोग हेतु उनका आभार व्यक्त किया। माननीय मंत्री जी से दोनों ही संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (भारत सरकार) से अनुमति हेतु सहयोग का अनुरोध किया।
माननीय केंद्रीय मंत्री जी से एम्स ऋषिकेश से संचालित होने वाली एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं हेतु अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने एवं आयुष्मान भारत योजना में केंद्रीय अंश में वृद्धि का अनुरोध किया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर