देहरादून
दिनांक 28-01-26 को वादी हिमांशु नेगी द्वारा थाना क्लेमेंटाउन मे प्रार्थना पत्र दिया कि साहिल, सक्षम व अन्य 03 अन्य व्यक्तियों द्वारा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में चाय सुट्टा बार के बाहर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0- 18/2026 धारा 115(2)//351(2)/ 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक 03-03-26 को घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 01- सक्षम पुत्र पंकज कुमार मिश्रा गौर 02- शाहील पुत्र अजय कुमार को अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की हिमांशु नेगी उनकी महिला मित्र को अपने साथ घुमाने ले जाता है, जिस पर उनके द्वारा हिमांशु नेगी को सबक सिखाने की योजना बनाकर उसके साथ चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट की गई। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01- सक्षम पुत्र पंकज कुमार मिश्रा गौर निवासी मोहन पुर थाना काट जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष
02- शाहील पुत्र अजय कुमार निवासी आलोक बिहार -02 सेक्टर 50 नोएडा उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1-उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी
2- कां० राजीव कुमार
3- का० कैलाश पंवार
The post एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
Turn the Tide: Using Casino Cashback to Offset Your Slot Losses
Provably Fair Slots: The Blockchain Revolution and the Future of Gaming
The Future of Luck: How 5G is Revolutionizing Mobile Slot Gaming