बीते कुछ समय से घट रही घटनाओं से दून की शांत फिजां में तनाव घुलने लगा है। गुरुवार रात दून रेलवे स्टेशन पर एक प्रेम प्रसंग को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी की।

इस गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पलटन बाजार बंद करवाते हुए घंटाघर पर सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। कई घण्टे तक जाम लगा रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ घंटों बाद विकास वर्मा को रिहा किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पायी।
हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा थी और उन्होंने एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग की। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की और मामले में प्रशासन से जल्द रिहाई की मांग की थी।
उधर, डीएम सविन बंसल ने कहा कि दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।स्थिति नियंत्रण में हैं।मामला शांत हो चुका है। डीएम ने कहा कि
देहरादून में सभी लोग आपस में शांति पूर्वक रहते हैं।यही हमारी पहचान भी है।इस पहचान और शांति व्यवस्था को बनाये रखने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
गौरतलब है कि विवाद की शुरुआत गुरुवार रात रेलवे स्टेशन पर अलग अलग समुदाय की लड़की और युवक के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हुई। दोनों ही बदायूं के निकट गांव के हैं।
लड़की यूपी के बदायूं से लड़के को मिलने दून आयी थी। रात को रेलवे स्टेशन पर युवक के पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया। लड़की के परिचितों ने युवक की पिटाई कर दी। यह खबर फैलते ही हिन्दू संगठनों के कई लोग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। और यात्रियों को जान बचाने के लिए इधर उधर भागना पड़ा।
रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस ने किसी तरह युवक व युवती को बचाया।
इस मामले में 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
कुछ दिन पूर्व पलटन बाजार में एक जूते की दुकान में छेड़खानी के मामले ने भी गम्भीर मोड़ ले लिया था। इन घटनाओं के बाद आने वाले समय में शहर की फिजां का रंग बदल जाए तो कोई आश्चर्य नहीं

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर