सेनानायक, SDRF उत्तराखंड पुलिस श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित SDRF कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, आवासीय बैरक एवं मैस का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सम्मेलन में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि SDRF की प्रमुख तैनाती संगम नोज पर की गई है, जो अखाड़ों और आम श्रद्धालुओं के स्नान का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। SDRF उत्तराखंड पुलिस का मुख्य कार्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान में सहयोग प्रदान करना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाना है।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
✅ संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता: SDRF की सभी रेस्क्यू टीमें मेला कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
✅ रेस्क्यू टीमों की तैनाती: मेला क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों, संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन रेस्क्यू प्वाइंट्स पर SDRF टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी।
✅ 24X7 रिज़र्व टीम अलर्ट: आपातकालीन परिस्थितियों के लिए SDRF कैंप में एक विशेष रिज़र्व टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।
✅ जल-रेस्क्यू के लिए विशेष तैयारी: फ्लड-रेस्क्यू टीमें महत्वपूर्ण घाटों पर उन्नत उपकरणों के साथ तैनात की गई हैं, जो जल दुर्घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
✅ श्रद्धालुओं की सुरक्षा: मेला क्षेत्र के स्नान घाटों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग एवं रस्सियों की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु गहरे जल में न जाएं।
✅ उत्तराखंड पवेलियन में सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की सहायता हेतु उत्तराखंड पवेलियन परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
✅ मुख्य स्नान पर विशेष व्यवस्था: मुख्य स्नान के दौरान अधिकतम जनशक्ति की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
✅ मेडिकल सुविधा: स्नान मार्ग पर मेडिकल कैंप एवं प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित कर आवश्यक दवाइयों एवं किट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
*प्रशंसा एवं प्रोत्साहन:*
सम्मेलन के बाद सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने सतर्कता और तत्परता से ड्यूटी कर रहे SDRF अधिकारियों एवं कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र मेहरा, IPS, सहायक सेनानायक श्री शांतनु पराशर, निरीक्षक श्री गजेन्द्र परवाल एवं अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
महाकुंभ में SDRF उत्तराखंड पूरी मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन में जुटी हुई है। परिसर में विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश