भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई, 2025 समय सायं 18:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.07.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 05.07.2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विभाग देहरादून द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 05.07.2025 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर