तीन सप्ताह में मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, मुरादाबाद, लक्सर और देहरादून रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, ब्लॉक के दौरान कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है।
मुरादाबाद-धामपुर के बीच मेवा नवादा स्टेशन पर 29 सितंबर से रिमॉडलिंग का काम शुरू होने से मुरादाबाद से लक्सर होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ऐसे में यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ेगा
ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण, स्टेशन, सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड के मेवा नवादा स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई भी बढ़ाई जानी है। इसके लिए 29 सितंबर से 13 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग और 14 से 20 अक्तूबर तक एनआई वर्क होगा।
इसके लिए निर्माण इकाई ने 21 दिन का ब्लॉक लिया है। इन तीन सप्ताह में मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, मुरादाबाद, लक्सर और देहरादून रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, ब्लॉक के दौरान कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई है।
लेकिन, इस अवधि में सहारनपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर मेमू और ऋषिकेश, चंदौसी, ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन मेवा नवादा स्टेशन पर नहीं रुकेगी, इसलिए यात्रियों को मेवा नवादा से पहले स्योहारा स्टेशन या कांठ स्टेशन पर तक जाना होगा।
इनके अलावा इस रूट की कुछ ट्रेनों को मेवा नवादा स्टेशन के अप साइड या डाउन साइड में थोड़ी देर रोककर चलाया जा सकता है। लेकिन, इसका कोई प्री शेड्यूल कार्यक्रम तय नहीं है। जरूरत के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को 30 से 60 मिनट तक लेट किया जा सकता है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police”