देहरादून
वर्तमान में गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को टीमें गठित कर गुमशुदा नाबालिको की तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है। इसी क्रम के बसंतविहार पुलिस को थाना क्षेत्र से दो नाबालिक बच्चों के परिजन द्वारा उनके नाबालिक बच्चों के गुम हो जाने के संबंध में देर रात्रि सूचना दी गयी, जिस पर तत्काल गुमशुदा नाबालिकों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई एवं टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु आईएसबीटी रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर देर रात तलाश की गई तथा गुमशुदा बच्चों के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुए गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु उनकी जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित/ प्रचारित किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक मेहनत से पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों गुमशुदा नाबालिक बच्चो को नंदा की चौकी प्रेमनगर से सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस के कार्यशैली के प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० अशोक राठौड़, थानाध्यक्ष बसंत विहार
2- का० अनुज
3- का० गौरव
4- का० विपिन
5- का० मुकेश कन्याल
6- म०का० अनुराधा
The post वसंत विहार क्षेत्र से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद first appeared on MJ.
The post वसंत विहार क्षेत्र से गुमशुदा दो नाबालिक बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद appeared first on MJ.

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police”