देहरादून
आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को त्रिवेणी घाट परिसर में ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस, आपदा राहत दल, व SDRF की रेस्क्यू टीम को
दोपहर के समय एक युवक गंगा के तेज़ बहाव में बहता हुआ दिखाई दिया, जिस पर रेसक्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को साईं घाट ऋषिकेश के सामने राजा जी नेशनल पार्क के पास सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम कपिल दुहन पुत्र श्री सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा जिसे बाद रेस्क्यू कर उसके साथी कांवड़ियों के सुपुर्द किया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए की गई त्वरित कार्यवाही की कावड़ हेतु आये अन्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रशंसा करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*रेस्क्यू किये गए श्रद्धालु का विवरण*:
कपिल दुहन पुत्र सत्यवान दुहन उम्र 22 वर्ष ग्राम चिलयाना थाना आईएमटी जिला रोहतक राज्य हरियाणा
रेस्क्यू टीम :
A: आपदा राहत दल, 40 BN Pac HDR
01 : Addl. Pc. बिशन सिंह खड़का
02 :HC धनवीर सिंह
03 : गुमान सिंह राणा
04 : ज्ञान सिंह
B : SDRF
01 : Addl. Pc. महावीर चौहान
02 : का0 सुभाष
03 : हो0गा0 मनोरी लाल
04 : हो0गा0 ऋषिपाल
C : जल पुलिस
01 : हे0का0 हरीश गुसाई
02 : हे0का0 चैतन्य त्यागी
03 : गोताखोर विनोद सेमवाल
The post भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू first appeared on MJ.
The post भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू appeared first on MJ.

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के दिए निर्देश