देहरादून। देर रात उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की देर रात हार्ट अटैक आने से दुखद मृत्यु हो गई। उनके निधन की ख़बर मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में खजान सिंह चौहान जनपद हरिद्वार से प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन की सतर्कता सैल देहरादून में नियुक्त थे।
वर्ष 2002 में उ0नि0 पद पर भर्ती होकर उत्तराखण्ड पुलिस का अंग बने हरिद्वार पुलिस के निरीक्षक खजान सिंह चौहान का बीती देर रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वर्ष 2020 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के पश्चात मार्च 2024 से उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि0 की सतर्कता सैल में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे स्वर्गीय खजान सिंह मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी थे। इनके निधन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर