देहरादून
दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 13/11/2025 को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सेलाकुई, पीठ वाली गली, निगम रोड, बायाखाला , जमनपुर आदि क्षेत्रों में पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया।
The post सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, सतर्कता का दिया संदेश first appeared on MJ.
The post सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, सतर्कता का दिया संदेश appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर