देहरादून
वादी निवासी बसंत विहार द्वारा थाना बसंत विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार पर तत्काल मु0अ0सं0 73/26 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत नाबालिक की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा वादी के घर तथा उसके पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई । जाँच के दौरान
नाबालिक बालिका के हर्ष नामक युवक के साथ जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से युवक के मोबाइल की लोकेशन के संबंध में जानकारी की गई तो नम्बर की लोकेशन नारायणबगड़ जनपद चमोली की मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद चमोली से नाबालिक बालिका को बरामद कर उसके द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 137(2)/64(2)(ड)/87 BNS व 5 (ठ)/6 poso Act की बढ़ोतरी की करते हुए अभियुक्त हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:
हर्ष कुमार पुत्र राजेश निवासी शास्त्रीनगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून मूल निवासी नारायणबगड़ चमोली उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
*(1) म0उ0नि0 विनीता बेलवाल*
*(2) Addsi विनय भट्ट*
*(3) का. मंदिप*
The post नाबालिक को अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने वाले अपहर्ता अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post नाबालिक को अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने वाले अपहर्ता अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी