देहरादून
आज दिनांक 28/05/2026 को हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्री वाहन संख्या UK07EA- 5570 (टेम्पो ट्रेवलर) को विकासनगर पुलिस द्वारा रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का एल्कोमीटर से श्वांस परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक के द्वारा मानकों से अधिक शराब के सेवन किये जाने की पुष्टी हुई, जिसके पश्चात वाहन चालक, जिसके द्वारा अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखमेर सिंह निवासी हरिपुर तोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उम्र 33 वर्ष बताया, को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को एमवी एक्ट मे सीज किया गया। उक्त वाहन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को चारधाम के लिए रवाना किया गया।
वाहन चालक अपने वाहन से राजस्थान के 20 यात्रियों ( 11 महिला तथा 9 पुरुष) को लेकर हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना हुआ था।
The post शराब के नशे में श्रद्धालुओं से भरे वाहन को चलाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज first appeared on MJ.
The post शराब के नशे में श्रद्धालुओं से भरे वाहन को चलाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज appeared first on MJ.

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं