ऋषिकेश
वादिनी निवासी 14 बीघा द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले रेहान नाम का युवक वादिनी की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री का लगातार पीछा करता है तथा उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करता है तथा विरोध करने पर उनकी नाबालिग पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा है ।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0 149/2026 धारा 78/351(3) BNS एवं 11/12 पोक्सो एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम के द्धारा विवेचना के दौरान अभियुक्त मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम, निवासी गली नं. 14, गुर्जर प्लाट अमित, ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 65(2) BNS तथा 5(एल)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
(1)- मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम, निवासी गली नं.14, गुर्जर प्लाट अमित, ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश देहरादून (उम्र 19 वर्ष)
*पुलिस टीम*
1-म0उ0नि0 वर्षा रमोला
2-का0 ललित।
The post नाबालिक का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post नाबालिक का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, सीएम धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान