August 21, 2026

शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक- 25/07/2026 को थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई बाजार में 02 व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई झगडा व हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां 02 व्यक्ति ज़ोर ज़ोर से चिल्लाते हुए आपस मे झगड़ा कर रहे थे, जिन्हे मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु दोनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर सडक पर शोर-शराबा करते हुए एक दूसरे के साथ मार पीट करने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों 01 : मोहसीन तथा 02 : मेहताब को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

*नाम व पता अभियुक्त-*

1-मोहसीन पुत्र दिलशाद निवासी रई थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल पता -पौंधा चौक वेल्डिंग की दुकान, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 33 वर्ष

2- मेहताब पुत्र मुन्ना निवासी रई थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल पता -पौंधा चौक, वेल्डिंग की दुकान, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 कृपाल सिंह
2- का0 वीर सिंह
3- का0 मधूसूदन,

The post शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

You may have missed