अल्मोड़ा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी। डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती आयोजन समिति द्वारा बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में प्रेस वार्ता कर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर 13 अप्रैल की सुबह छह बजे से चौघानपाटा से दुगालखोला तक ओपन क्रॉस कंट्री कराई जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2500, द्वितीय 1500 तथा तृतीय पुरस्कार एक हजार रुपये और चौथे से आठवें स्थान वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। वही, 14 अप्रैल को जयंती दिवस पर रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता होगी। साथ ही वक्ताओं का संबोधन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इससे पहले सुबह चौघानपाटा में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद आयोजन स्थल तक रैली निकाली जाएगी।
प्रेस वार्ता के बाद बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष अखिलेश टम्टा, सुभाष चंद्र, नवीन चंद्रा, राजेंद्र प्रसाद, संजय भाटिया, भूपाल कोहली, डॉ संजीव आर्या, प्रकाश आर्या, दिग्पाल आर्य, रीना टम्टा, किरन आर्या, मेघा रानी, मीनाक्षी, प्रदीप कुमार, जयदेव, पंकज कुमार, रघुवीर प्रसाद, सुशील बराकोटी, विक्की कुमार, मनोज पवार, दीपक वाल्मीकि, रोहित कुमार, विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर