देहरादून पुलिस आपकी सुगम और सुरक्षित शीतकालीन यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड की संस्कृति एवं प्रकृति का आनंद लेते हुए सकुशल यात्रा पूर्ण करें -SSP देहरादून*
*कोतवाली ऋषिकेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शीतकालीन यात्रा के सफल संचालन हेतु यात्रा में आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता किए जाने के सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा/सहायता के लिए शीतकालीन पर्यटक सहायता बूथ स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05/01/2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज चौक पर शीतकालीन चारधाम यात्रा हेतु स्थापित किये गए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन को दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर