एम्स में अल्मोड़ा बस दुर्घटना, घायलों के उपचार में नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज: डीएम
देहरादून :- अल्मोड़ा बस दुर्घटना में घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है. मा मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने एम्स प्रशासन को आदेशित किया है, कि अल्मोड़ा बस दुर्घटना के घायलों के उपचार एवं जांच में परिजनों से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा. औषधि, जाँच, उपचार होगी निःशुल्क, जिलाधिकारी ने यह भी कहा यदि किसी प्रकार की चार्ज आता भी है तो उसे जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देशित किया कि घायलों के परिजनों से समन्यवय बनाएंगे रखेंगे,तथा घायलों के निशुल्क उपचार हेतु पूरी सहयोग करेंगे।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में घायलों का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। लेकिन यहां घायलों के परिजनों से बाहर से दवा और जरूरी सामान मंगाने की शिकायत सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस मामले को एम्स प्रशासन के सामने उठाया है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन इस मामले में सख्त रुख अपनाया है

More Stories
भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहें- सीएम