समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे राजपाल यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में तड़के 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। राजपाल यादव का राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। बताया गया है कि गुरुग्राम से उनका पार्थिव शरीर स्वजन लेकर सैफई के लिए रवाना हो चुका है। दोपहर 1 बजे तक शव के सैफई पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। शाम 5 बजे सैफई में साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time