देहरादून
पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ’’पहलगाम… जब समय थम गया’’ पुस्तक जनता के बीच आ गई। पुस्तक के लेखक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है।
चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया गया। इसके अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था। उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह दुनिया को अपना दम दिखाया, वो ऐतिहासिक है।
The post संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम… जब समय थम सा गया, पुस्तक चौहान के निजी अनुभव पर आधारित first appeared on MJ.
The post संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम… जब समय थम सा गया, पुस्तक चौहान के निजी अनुभव पर आधारित appeared first on MJ.

More Stories
रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर, पहाड़ में लौटती उम्मीद: आधुनिक कृषि से बागेश्वर में रुक रहा पलायन
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का किया अवलोकन, मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का किया गया उत्पादन