इंटर्नशिप योजना को पायलेट आधार पर लागू करने के लिए कौशल विकास विभाग को नोडल बना दिया है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5000 रुपये का मासिक भत्ता भी मिलेगा।
प्रदेश के 21 से 24 वर्ष की आयु के उन नौजवानों के लिए इंटर्नशिप करने का मौका है, जो किसी पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं और जिनके परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं है। ऐसे नौजवानों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना बनाई है।
शासन ने राज्य में इस योजना को पायलेट आधार पर लागू करने के लिए कौशल विकास विभाग को नोडल बना दिया है। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल योजना के संपर्क अधिकारी होंगे। राज्य योजना के मानकों की परिधि के अनुसार अभी तक 1796 युवाओं को चिह्नित किया गया है।
इन सभी युवाओं को अपने ट्रेड का अनुभव लेने के लिए इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को 5000 रुपये का मासिक भत्ता भी मिलेगा।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर