देहरादून: बीते दिनों प्रेमनगर क्षेत्र में बीजेपी नेता की हत्या मामले में पुलिस लगातार ही जांच में जुटी है। जिस क्रम में आज बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में पहुँचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पीड़ित परिवार को अस्वस्थ किया गया कि घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस बल के संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण किया गया व क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नही जाएगा।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को क्षेत्र में स्थित छात्रों/ बाहरी व्यक्तियों के हॉस्टलों/अन्य निवास के स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाये जाने
, बाहरी व्यक्तियों द्वारा हास्टल संचालन करने पर लापरवाही की शिकायतों के दृष्टिगत लगातार हॉस्टलों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी लिये जाने, क्षेत्र में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30 तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए, रात्रि में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए व रात्रि में समस्त वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए, एसएसपी देहरादून द्वारा सुद्धोवाला , मांडूवाला व आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तत्काल समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर